



सर्दियां आते ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में रूम हीटर और गाड़ी में भी ब्लोअर का यूज़ करते हैं.


आप भी अगर ब्लोअर या हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है.

ब्लोअर-रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है. अधिक देर तक इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है.


ज्यादा वक्त तक कमरे में हीटर ऑन करके नहीं सोना चाहिए. खासकर तब जब रूम में बच्चे हों.


सही तरीके से हीटर को इस्तेमाल करें, लगातार नहीं बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर पर ही रूम हीटर को चलाएं.


रूम में अगर वेंटिलेशन सही नहीं है तो रात भर आप हीटर कमरे में चलाकर न सोएं. इससे ऑक्सीजन कम हो सकती है.


ज्यादा हीटर चलाने से आंखें भी प्रभावित हो सकती हैं. आंखों में ड्राइनेस की समस्या होने लगती है.


रूम हीटर से कुछ लोगों को एलर्जी होती है, साथ ही इससे निकलने वाली गर्म हवा से नाक ड्राई हो जाती है.


अस्थमा के मरीजों को रूम हीटर में ज्यादा नहीं रहना चाहिए. दरअसल इससे अस्थमा का अटैक आ सकता है.

