



आप अगर सर्दियों में गर्म (गुनगुना) पानी पीते हैं तो ये शरीर को हाइड्रेट रखने में और थकान को दूर करने में मदद करता है.


गर्म पानी के सेवन से जोड़ों का दर्द और सूजन कम होती है. नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करने से तनाव भी कम हो जाता है.


मॉर्निंग में उठते ही गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है.


गर्म पानी पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट स्टिमुलेट होता है और शरीर में लुब्रिकेंट का काम करता है.


गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. स्किन ग्लो करती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार रहता है.


आप अगर लंबे वक्त से गर्म पानी पीते हैं तो पुराने कफ को दूर करने व शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है.


सर्दियों में खांसी-जुकाम जैसी सीजनल बीमारियों से बचने के लिए गर्म पानी पीएं. इसके अलावा सीने की जकड़न भी ठीक करता है.

