

Credit : AI Generated


मानसून में मेघालय की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. हरियाली, बादल और झरने मिलकर इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बना देते हैं.


चेरापूंजी में मानसून के दौरान नोहकालिकाई और सेवन सिस्टर्स फॉल्स का नजारा बेहद शानदार होता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का दिल जीत लेती है.


दावकी की उमंगोट नदी और आसपास की हरियाली बारिश के मौसम में और भी मनमोहक लगती है. यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है.


लिविंग रूट ब्रिज पेड़ों की जड़ों से बने ये अनोखे पुल मेघालय की खास पहचान हैं. मानसून में इनके आसपास का नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है.


मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग अपने झरनों, झीलों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है. बारिश में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है.


एशिया के सबसे स्वच्छ गांवों में शामिल मावलिननॉन्ग मानसून में और भी आकर्षक नजर आता है. यहां की हरियाली और सुकून भरा माहौल पर्यटकों को खूब पसंद आता है.


अगर आप बारिश के मौसम में यादगार ट्रिप चाहते हैं, तो मेघालय जरूर जाएं. सही तैयारी के साथ यह सफर आपके लिए हमेशा यादगार बन सकता है.

