

Credit : Internet


वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार कुछ पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माने जाते हैं. इन्हें सही दिशा में रखने से शुभ फल मिलने की मान्यता है.


जेड प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है. इसे मुख्य दरवाजे के दाईं ओर या ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो.


बैम्बू प्लांट सुख, शांति और तरक्की का प्रतीक माना जाता है. इसे घर के लिविंग रूम में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.


मान्यता है कि इन पौधों से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. साथ ही घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और परिवार के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है.


हाथी का कान (अलोकैसिया) यानी कुबेर का पौधा बरकत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.


स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है. वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है.


वास्तु में बताए गए ये उपाय पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. पौधों की नियमित देखभाल करें और इन्हें स्वस्थ रखें. इन्हें आध्यात्मिक मान्यता के रूप में देखें, सफलता का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.


chatgpt का नया हेल्थ फीचर! अब मेडिकल रिपोर्ट समझाएगा AI, डॉक्टर से मिलने से पहले देगा आसान जवाब
