

Credit : Internet


OpenAI ने ChatGPT में नया Health फीचर रोलआउट किया है. इसके जरिए यूजर्स अपनी मेडिकल रिपोर्ट, लैब टेस्ट और हेल्थ डेटा को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.


ब्लड टेस्ट, लैब रिपोर्ट या डॉक्टर की नोट्स अपलोड करने पर ChatGPT कठिन मेडिकल शब्दों को आसान भाषा में समझा सकता है और रिपोर्ट का सार बता सकता है.


यूजर अपनी रिपोर्ट के आधार पर जरूरी सवाल तैयार कर सकते हैं. इससे डॉक्टर से मिलने के दौरान अपनी समस्या और रिपोर्ट को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है.


यह फीचर मेडिकल रिकॉर्ड और कुछ हेल्थ ऐप्स के डेटा को जोड़कर अधिक संदर्भ के साथ जवाब देने में सक्षम है.


OpenAI का कहना है कि ChatGPT Health केवल जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए है. इलाज या अंतिम मेडिकल सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.


कंपनी के अनुसार हेल्थ डेटा को अतिरिक्त सुरक्षा के साथ सुरक्षित रखा जाता है और यूजर तय कर सकता है कि कौन-सी जानकारी साझा करनी है.


फिलहाल ChatGPT Health अमेरिका में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए सभी प्लान्स पर रोलआउट किया जा रहा है. अन्य देशों में उपलब्धता चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जा सकती है.

