

Credit : AI Generated


न मावा चाहिए, न खोया! सिर्फ 2 लीटर दूध से तैयार करें हलवाई जैसा मुलायम और दानेदार कलाकंद, जिसे खाकर हर कोई तारीफ करेगा.


2 लीटर फुल क्रीम दूध, 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस, ½ कप चीनी, ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ता-बादाम.


दूध को उबाल लें. जब उबाल आ जाए तो थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चलाएं, ताकि दूध फटकर ताजा छैना तैयार हो जाए.


जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. चीनी घुलने तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.


घी लगी ट्रे या प्लेट में मिश्रण फैलाएं. ऊपर से पिस्ता और बादाम डालकर हल्के हाथ से दबाएं और 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दें.


कलाकंद को ज्यादा सूखा न करें. हल्की नमी और दानेदार टेक्सचर ही इसे बाजार जैसा स्वाद और मुंह में घुलने वाली बनावट देता है.


सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काटें और ठंडा-ठंडा परोसें. त्योहार हो या कोई खास मौका, यह घर का बना कलाकंद सबको पसंद आएगा.


बारिश में फ्रेश कपड़ों से आती है सीलन की बदबू? तो इन आसान ट्रिक्स का करें इस्तेमाल, हमेशा महकेंगे कपड़े
