

Credit : Internet


अगर कपड़ों से सीलन की गंध नहीं जा रही, तो ये 5 आसान तरीके आपकी समस्या मिनटों में दूर कर सकते हैं.


कपड़ों को बंद कमरे में छोड़ने की बजाय तेज पंखे या अच्छी हवा वाली जगह पर सुखाएं. इससे नमी जल्दी निकलती है.


आखिरी रिंस में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं. यह बैक्टीरिया और सीलन की बदबू को कम करने में मदद करता है.


कपड़े धोते समय एक-दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इससे जिद्दी बदबू दूर होती है और कपड़े फ्रेश महसूस होते हैं.


अगर मशीन गंदी है, तो साफ कपड़ों में भी बदबू आ सकती है. महीने में एक बार मशीन की डीप क्लीनिंग जरूर करें.


हल्की नमी वाले कपड़ों को अलमारी में रखने से सीलन और फफूंदी की गंध बढ़ जाती है. कपड़ों को पूरी तरह सूखने दें.


बारिश के मौसम में भी आपके कपड़े रहेंगे ताजा, खुशबूदार और पहनने के लिए हमेशा तैयार.


कांवड़ यात्रा 2026: हरिद्वार, गंगोत्री या गौमुख? जानें शिव अभिषेक के लिए किस जगह का गंगाजल माना जाता है सबसे शुभ
