

Credit : Instagram


खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किया, तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिला.


पोस्ट के कैप्शन में खुशी ने लिखा “हैप्पी संडे”, जिस पर जान्हवी कपूर ने मजाकिया अंदाज़ में कमेंट किया-“नाइस कैजुअल कैप्शन.”


खुशी की तस्वीरों पर जान्हवी कपूर के अलावा अंशुला कपूर, महीप कपूर, ओरी, अनन्या पांडे और शनाया कपूर समेत कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया.


खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोशूट और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.


खुशी कपूर ने 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज़’ से डेब्यू किया था और बाद में जुनैद खान के साथ फिल्म ‘लवयापा’ में नज़र आई थीं.

