

Credit : Instagram


दोस्त की हल्दी सेरेमनी में पलक तिवारी का ट्रेडिशनल लुक बेहद ग्लैमरस नजर आया, जिसमें उनकी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आई.


पलक ने सी-ग्रीन कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहना था, जिसकी यूनिक डिजाइन वाली चोली ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया.


ब्रेडेड हेयर स्टाइल के साथ बालों में गजरा, हैवी झुमकी इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप ने उनके ट्रेडिशनल अवतार को खूबसूरती से कंप्लीट किया.


तस्वीरों में पलक कभी अपनी दोस्त को हल्दी लगाती दिखीं तो कभी दोस्तों के साथ फूलों से खेलते नजर आईं.


पलक की मिरर सेल्फी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही, जहां हर फोटो में उनका एलिगेंट स्टाइल साफ झलकता है.


फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी ड्रेस, कलर कॉम्बिनेशन और एंब्रॉयडरी वर्क की जमकर तारीफ की और लुक को प्रिटी, गॉर्जियस और ब्यूटीफुल बताया.

