

Credit : Internet


सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान अलग-अलग तेल और घी के दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि सही दीपक से पूजा करने पर शिव कृपा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.


देसी घी का दीपक सबसे शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.


तिल के तेल का दीपक नकारात्मकता दूर करने वाला माना जाता है. शिव पूजा में इसे जलाने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की जाती है.


स्कंद पुराण के अनुसार कुसुम के तेल का दीपक भगवान शिव को प्रिय माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इसे जलाने से विशेष पुण्य और शिव का आशीर्वाद मिलता है.


कुछ धार्मिक मान्यताओं में अलसी के तेल का दीपक भी शुभ माना गया है. इसे जलाकर भक्त भगवान शिव से सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाएं दूर होने की प्रार्थना करते हैं.


दीपक हमेशा साफ पात्र में जलाएं, पूजा स्थल को स्वच्छ रखें और सच्चे मन से शिव मंत्रों का जाप करें. श्रद्धा और नियमों के साथ की गई पूजा को अधिक फलदायी माना जाता है.


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में दीपक जलाना केवल पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रतीक भी माना जाता है.


बाथरूम की एक्सपायर्ड चीजें फेंकने से पहले जान लें इनके कमाल के इस्तेमाल! घर भी चमकेगा, पैसे की भी होगी बचत
