

Credit : Instagram


टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं.


श्वेता मुंबई के कांदिवली इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं. वह अपने दोनों बच्चों के साथ यहां आरामदायक और लग्जरी लाइफ जी रही हैं.


एक्ट्रेस का घर काफी सलीके से सजाया गया है. घर का एंट्रेंस सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है, जिसमें लकड़ी का गेट और हल्के रंग की दीवारें देखने को मिलती हैं.


घर के अंदर डाइनिंग एरिया को क्लासी टच दिया गया है. यहां स्टाइलिश कुर्सियों के साथ टेबल, सुंदर लाइटिंग और दीवारों पर किया गया काम घर को खास बनाता है.


श्वेता के लिविंग रूम में रंगों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. लकड़ी का फर्नीचर, इंडोर प्लांट्स और सजावटी सामान घर को गर्मजोशी और पॉजिटिव वाइब देते हैं.

