IND vs SA: ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने Surya Kumar Yadav, तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

India vs South Africa: भारत के लिए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कैप्तान सूर्या (Surya Kumar Yadav) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड बना लिया.

IND vs SA: ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने Surya Kumar Yadav, तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल (India vs South Africa) मैच में 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद 19.3 ओवर में 180 रन बना लिए थे. फिर अचानक बारिश शुरू हुई और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया, जिसे मेज़बान टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए इस मैच में कप्तान सूर्या (Surya Kumar Yadav) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड बना लिया. 

सूर्या ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड 

सूर्यकुमार यादव ने गक्बेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 17वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन ठोके. सूर्या की ये कामयाबी भले ही टीम के काम ना आ सकी लेकिन उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. साउथ अफ्रीका में फिफ्टी जड़ने वाले भारत के पहले टी20 कप्तान बन गए हैं. इससे पहले धोनी ने 2007 में साउथ अफ्रीका में जाकर 45 रन की पारी खेली थी. 

साउथ अफ्रीकी की खूब तारीफ की

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादवने साउथ अफ्रीकी टीम की खूब तारीफ की. उन्होंनेकहा कि उन्हें लगा था कि उनकी टीम ने अच्छा स्कोर बनाया है लेकिन जिस अंदाज में साउथ अफ्रीकी टीम ने बल्लेबाजी की वह कमाल की थी. उसी ने हमे मैच से दूर कर दिया. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत मिली थी. टीम ने 2.5 ओवर मेंपहला विकेट मैथ्यू ब्रीट्जके का गंवाकर 41 रन बना लिए थे. अफ्रीका को दूसरा झटका 8वें ओवर पर लगा था. अफ्रीका जीत दिलाने तक ट्रिस्टन स्टब्स 14 और एंडिले फेहलुकवायो 10 रनों पर नाबाद रहे.