IPL Auction 2024: नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट; जानें कौन सी टीम करेगी सबसे ज्यादा पैसे खर्च?

IPL Auction 2024: नीलामी में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं. इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं.

IPL Auction 2024: नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट; जानें कौन सी टीम करेगी सबसे ज्यादा पैसे खर्च?

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. सभी टीमों की फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. आईपीएल के अगले सीजन के लिए 333 खिलाड़ी नीलामी (IPL Auction 2024) के लिए शार्टलिस्ट हुए है. जिनमें से नीलामी में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं. इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं. इस बार नीलामी का आयोजन  19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे दुबई में किया जाएगा. 

शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए  शार्टलिस्ट किए गए  333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं. दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं. कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं और 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं. इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं. दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है. वहीं 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 खिलाड़ी हैं. इनके अलावा 1 करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स भी इस लिस्ट में शामिल है.

कौन सी टीम करेगी सबसे ज्यादा पैसे खर्च?

बता दें कि अब गुजरात टाइटन्स के पास सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपये बचे हैं. यानी यह टीम नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे खर्च कर सकती है. टीम 17 प्लेयर्स को खरीद चुकी है और अब उसे 8 और खरीदने हैं. दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है जिसके पास 34 करोड़ रुपये बचे हैं और टीम को 6 और खिलाड़ी खरीदने हैं. सबसे कम बजट की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम है. केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम के पास 13.5 करोड़ रुपये बचे हैं और अभी 6 और खिलाड़ी खरीदने हैं.