जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीग आती जा रही हैं. वैसे ही पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का भी सिलसिला शुरु हो चुका है. राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जब पीएम मोदी को बिना परीवार का कहा. ठीक उसी समय से बीजेपी के तमाम नेताओं और मंत्रीयों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम बदलकर मोदी परिवार कर लिया गया.
स्मृति ईरानी ने लालू प्रसाद पर किया वार
वहीं अब बीजेपी और राजद के बीच जुबानी जंग का सिलसिला शुरु हो गया है. केंद्रीय मंत्री ने लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें चारा चोर कह डाला. मामला यही नहीं थमा. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर राजद पार्टी प्रवक्ता सारिका पासवान ने भी उनपर निशाना साधा है.
राजद प्रवक्ता ने साधा निशाना
बता दें कि राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पर्सनल अटैक किया है. प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी क ऊपर कमेंट किए यहां तक की उन्हें दूसरे का पति चोरी करने वाला भी बता दिया. आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने अपने दोस्त के पति से शादी की थी. जिसपर राजद प्रवक्ता ने उनपर निशाना साधा है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सारिका पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में प्रवक्ता बोलती हुई दिखाई दे रही हैं कि भाजपा की ट्रिपल एक्सल (xxxl) कमर्शियल सिलिंडर, दूसरे के भतार (पति) को चोरी करने वाली, गोवा में बीफ चिल्ली बेचने वाले की मां, कुकुर (कुत्ते) जैसा भौंकना बंद करो. वीडियो का कैप्शन में उन्होनें कहा कि हम बिहारी लोग भैंस का सिंघ पुकड़कर पटक देते हैं. फिर नाथ देते हैं. इसलिए देह की गर्मी को, दिमाग के अकइ को औकात के अनुसार रखो नहीं तो नाथ-ने में देरी नहीं होगा.