चंडीगढ़ : पंजाब में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए बड़ा मौका है. राज्य सरकार बम्पर भर्तियां निकाली हैं. जानकारी के अनुसार गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जी.एन.डी.यू. यूनिवर्सिटी) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों की मांग की है.
यूनिवर्सिटी द्वारा प्रोफेसर (लॉ), एसोसिएट प्रोफेसर (लॉ, मनोविज्ञान, मास कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चर, सोशियोलॉजी), सहायक प्रोफेसर (इतिहास, फिजिक्स, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, रसायन विज्ञान, डायटीशियन और न्यूट्रिशन) सीनियर टेक्नीशियन (मास कम्युनिकेशन), क्लर्क-कम-जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदनों की मांग की गई है.
आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च
आवेदनों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 4 मार्च 2024 रखी गई है. साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है. रजिस्ट्रार को ऑनलाइन आवेदन और सहायक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी /प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन निर्देशों के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gndu.ac.in/ पर जा सकते हैं.
बेंगलुरु ब्लास्ट पर बोले CM सिद्धारमैया- BJP राजनीति न करे, उसके समय में भी हुआ था विस्फोट