रायबरेली वो किला है, जिसे BJP गिरा नहीं पाई, हमें अमेठी-रायबरेली जीतना है: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीते दिन कार्यकर्ता सम्मेलन में बोली की रायबरेली वो किला है जिसे BJP पिछले चुनाव में गिरा नहीं पाई. बीते दिन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने रायबेली के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया.

    कार्यकर्ता सम्मेलन में बोली प्रियंका गांधी, रायबरेली से हमेशा पूरे देश में सही संदेश जाता है
    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी- फोटोः ANI

    Priyanka Gandhi in Raebareli

    नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने बीते दिन सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली की जनता ने इस किले की रक्षा की थी. यह वो किला है जहां से हमेशा पूरे देश में सही संदेश जाता है. दरअसल सोमवार को रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने उन्हें संबोधित करने कांग्रेस नेता पहुंची. इसी दौरान कांग्रेस नेता ने अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से कहा कि चुनाव का संचालन मैने इन्हीं से सीखा है.

    यह वो किला है जिसकी रक्षा आपने की

    जब यह संदेश हमारे पक्ष में नही गया तब भी आप जाग्रुक थे आज भी आप जाग्रुक है. आपकी लड़ाई आज राहुल गांधी जी के लिए नहीं है. आपकी लड़ाई सिर्फ हमारे या फिर अपने लिए नहबीं है आपकी लड़ाई अपने गांवके हरएक व्यक्ति अपने शहरो प्रेदेश  और अपने देश के लिए है. इस मिट्टी के लिए है जिसके प्रति देश के बड़े बड़े नेता शहदी हुए.

    मैं सभी साथियों का स्वागत करती हूं। मंच पर किशोरी लाल शर्मा जी मौजूद हैं, जो अमेठी से हमारे उम्मीदवार हैं।

    मैंने किशोरी लाल शर्मा जी से ही चुनाव का संचालन सीखा है। इस बार मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत चुनाव लड़ाएं हैं।

    अब आपको चुनाव लड़वाउंगी और आप जीतेंगे। इसलिए मैं यहां अपने… pic.twitter.com/OLCRj3N57m

    — Congress (@INCIndia) May 6, 2024

    शहीदों को यह देशद्रोह कहते हैं

    प्रियंका गांधी ने इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जैसी शहीद महान महीला को यह लोग देश द्रोही कह रहे हैं. वह यहां आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ीं. हमेशा सत्य के पथ पर चलीं. कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपने पहले भी आपने साथ दिया आप लोगों का साथ अभी भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब आप लोगों को टोकना था आपने टोक दिया लेकिन ना उन्होंने(इंदिरा गांधी) ने कभी आपका साथ छोड़ा है. और ना ही आपने उनका.

    हम में लड़ने की हिम्मत है

    उन्होंने कहा कि हममें एक खासियत है कि हममें हिम्मत है लड़ने की. अमेठी-रायबरेली का कार्यकर्ता मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी खड़ा रहता है और हिम्मत नहीं हारता है. इसलिए अमेठी-रायबरेली का हमेशा से इस देश के इतिहास में अलग स्थान रहा है. हर हालात में यहां की जनता हमेशा लोकतंत्र के साथ खड़ी रही और सत्य को जिताया है. हमें एकसाथ मिलकर अमेठी-रायबरेली में चुनाव जीतना है. मैं भी चुनाव में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करुंगी. और पूरे देश में केवल कांग्रेस की ही सेना है

    यह भी पढ़े: मध्य-प्रदेश खरगोन में जनसभा में बोले PM Modi हताशा ने कांग्रेस को कहा ले जाकर पटका है

    भारत