PM Modi Speech : मंच से पीएम मोदी ने दिया ऐसा तगड़ा बयान! | Modi Speech Viral | PM Modi 25 Years

PM Modi Speech: 25 साल की सेवा यात्रा पर पीएम मोदी ने जनता और कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय, बोले- ‘जनता जनार्दन मेरे लिए ईश्वर का रूप, आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं’

Bharat 24

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने का पड़ाव भी आएगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लंबी यात्रा जनता के निरंतर आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है. उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता को नमन करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में जनता ने उन्हें लगातार देश की सेवा का अवसर दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उस समय उन्होंने नहीं सोचा था कि कभी ऐसा भी अवसर आएगा, जब सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है. प्रधानमंत्री ने बीजेपी, एनडीए और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का भी आभार जताया.

ये भी पढ़ें- Haryana Diary: गुरूग्राम से सिंगापुर तक Investment की नई कड़ी! CM Saini का बड़ा प्लान