PM Modi Speech: पहली बार इतने गुस्से में मोदी ने विरोधियों को दिया करारा जवाब! | Modi Speech Viral

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने सुशासन से लेकर भारत के गौरवशाली इतिहास तक की चर्चा की, कहा- ‘कोई पात्र छूटे नहीं, कोई हकदार पीछे न रहे’, हर भारतीय को देश के प्रति कर्तव्य निभाने का लिया संकल्प

Bharat 24

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सुशासन, जनकल्याण और भारत के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सुशासन को ‘सेचुरेशन’ से जोड़ा है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी हकदार पीछे न रह जाए.

पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन को सेचुरेशन से जोड़ने का मकसद यही है कि हर लाभार्थी सरकार की योजनाओं से जुड़े. कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं और कोई हकदार पीछे न रह जाए. उन्होंने कहा कि साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी के हक पर कोई डाका न डाल सके. प्रधानमंत्री ने इसे बदलाव की असली गाथा बताते हुए कहा कि देश में शासन का उद्देश्य हर पात्र नागरिक तक योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Big Action: किसी को नहीं पता था 25 साल पूरे होने पर मोदी ये कर देंगे! | PM Modi 25 Years