नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा करने के बाद बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. सरकार में प्रमुख पद पर रहते हुए पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है.
तस्वीर में पीएम मोदी, आडवाणी से बातचीत करते हुए उनके हाथ पर अपना हाथ रखते नजर आए. इससे पहले पीएम मोदी ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश एवं जनता की सेवा के अपने लंबे सफर के लिए आशीर्वाद लिया.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. जनसेवा और राष्ट्रीय जीवन में उनके दशखों के योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है. उन्होंने भारत की प्रगति को मजबत करने में अहम भूमिका निभाई है.'
Met Advani Ji at his residence and sought his blessings. His decades of public service and contribution to our national life have left a lasting imprint. He has played a pivotal role in strengthening India's progress. https://t.co/ib51lx4CkU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
25 साल के सफर को बताया निरंतर सेवा
अपने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कभी इस मुकाम तक पहुंचेंगे. दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस पूरे सफर को निरंतर सेवा की यात्रा बताया.
पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी, एनडीए के सहयोगियों और अपने राजनीतिक साथियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस लंबी यात्रा में उन्हें लगातार लोगों की सेवा करने का अवसर मिला.
ये भी पढ़ें: 'पीएम सूर्य घर योजना' के नाम बड़ी सफलता, 60 लाख घरों तक पहुंचा रूफटॉप सोलर