
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया.शानदार विजुअल्स के साथ फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा का विषय बन गई.आइए जानते हैं कौन किस किरदार में नजर आएगा.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं.उनका शांत, मर्यादित और प्रभावशाली लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं.ट्रेलर में उनका सरल और सौम्य अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.उनका इंटेंस लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है.

रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे.ट्रेलर में उनका समर्पित और वीर अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का किरदार निभा रही हैं.उनका शाही लुक और दमदार अभिनय कहानी में नया प्रभाव जोड़ता नजर आ रहा है.

फिल्म में कई और बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.भव्य सेट, वीएफएक्स और दमदार कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.