Bhai Dooj 2025: हर रिश्ते की अपनी खूबसूरती होती है, लेकिन भाई-बहन का रिश्ता तो कुछ और ही होता है, लड़ते हैं, झगड़ते हैं, लेकिन एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते! भाई दूज का त्योहार इसी प्यार, सुरक्षा और साथ की भावना को सेलिब्रेट करने का मौका है.
इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा और अगर आप अब तक यह सोच रहे हैं कि अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें, तो हम लेकर आए हैं कुछ ट्रेंडिंग, स्टाइलिश और दिल से जुड़े गिफ्ट आइडिया, जो आपकी बहन के चेहरे पर मुस्कान तो लाएंगे ही, साथ ही उसे ये एहसास भी होगा कि आप उसकी पसंद और जरूरत को समझते हैं.
1. सिल्वर या गोल्ड पेंडेंट- कुछ खास के लिए कुछ क्लासिक
अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो हमेशा आपकी बहन के करीब रहे, तो एक खूबसूरत पेंडेंट सेट एकदम परफेक्ट रहेगा. गोल्ड या सिल्वर में दिल के आकार का, नाम वाला या सिंपल डिज़ाइन, जो भी उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाए, वही चुनें. ये थोड़ा प्रीमियम ऑप्शन है, लेकिन यादगार भी.
2. लग्ज़री स्किनकेयर हैंपर- खूबसूरती का ख्याल भी जरूरी है!
अगर आपकी बहन स्किनकेयर की शौकीन है (और आजकल कौन नहीं है?), तो एक ब्रांडेड स्किनकेयर हैंपर उसे बहुत पसंद आएगा. इसमें क्लींजर, फेस मास्क, सीरम, मॉइश्चराइज़र जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. अच्छा स्किनकेयर = अच्छा मूड = आप पर ढेर सारा प्यार!
3. चॉकलेट और स्नैक्स हैंपर- दिल से खाने वाली बहनों के लिए
अगर आपकी बहन फूडी है तो आपको ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं! चॉकलेट्स, कुकीज़, नट्स और पसंदीदा स्नैक्स से भरा एक हैम्पर बनाइए. इसे आप खुद से कस्टमाइज भी कर सकते हैं. ये गिफ्ट ऑप्शन स्वाद के साथ-साथ यादों से भी भरपूर रहेगा.
4. स्मार्ट वॉच- टेक लविंग बहन के लिए परफेक्ट
अगर आपकी बहन फिटनेस और गैजेट्स में दिलचस्पी रखती है, तो स्मार्ट वॉच से बेहतर कुछ नहीं. आजकल 1000 रुपये से लेकर प्रीमियम ब्रांड्स तक कई ऑप्शन मौजूद हैं. हार्ट रेट मॉनिटर से लेकर स्टेप काउंटर और नोटिफिकेशन अलर्ट, सब कुछ एक छोटी सी वॉच में!
5. कूल सिपर बॉटल या कस्टम मग- क्यूटनेस ओवरलोडेड!
लड़कियों को क्यूट चीजें बेहद पसंद आती हैं. इस भाई दूज पर एक ट्रेंडी सिपर बॉटल या मग गिफ्ट करें, खासतौर पर वो जो उसके नाम या पसंदीदा कोट्स से कस्टमाइज हो. न सिर्फ रोज़ काम आएगा, बल्कि जब भी वो इस्तेमाल करेगी, आपके बारे में सोचेगी.
यह भी पढ़ें- क्या आप भी एक्सटेंशन बोर्ड में सबकुछ प्लग कर देते हैं? हो जाइए सावधान, ये 5 डिवाइस बन सकते हैं आग का कारण