Weather Update: मैदानों में छा रहा कोहरा तो पहाड़ों में सता रहा पाला, इस दिन से होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है.

Weather Update: मैदानों में छा रहा कोहरा तो पहाड़ों में सता रहा पाला, इस दिन से होगी बारिश और बर्फबारी

देहरादून, न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हाड कंपाने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है. बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में सूखी ठंड में भारी उतार-चढ़ाव के कारण बच्चे और बुजुर्गों की तबीयत भी खराब हो रही है. पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. 
सुबह-शाम के साथ अब दिन के तापमान (Uttarakhand Weather Update) में भी असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है.

नदी नाले और झरने जमने लगे 

देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान (Dehradun Weather) सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है और अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में तो अब नदी नाले और झरने जमने लगे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

कब होगी बारिश? 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (23 दिसंबर) से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के (Rain and Snowfall) आसार बन रहे हैं. उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात और निचले मैदानी हिस्सों में बूंदाबांदी की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बताएं तो प्रदेश में 17 दिसंबर तक  4.4 एमएम बारिश हुई, जो 8.2 एमएम होनी थी. इसी वजह से मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा तो पहाड़ों में पाला लोगों को सता रहा है.

Uttarakhand Weather Update: The minimum temperature in most cities including Dehradun has reached two degrees Celsius below normal.