देहरादून, न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है. सुबह-शाम के साथ अब दिन के तापमान (Uttarakhand Weather Update) में भी असर देखने को मिल रहा है. देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है और अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तो अब नदी नाले और झरने जमने लगे हैं. इस कड़ाके की ठंड से अब लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
कैसा रहेगा देहरादून का मौसम?
देहरादून की बात करें तो यहां सुबह-शाम हाड कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. हालांकि दिन के समय में धूप खिल रही है. बावजूद इसके शीतलहर के चलते ठंड का एहसास हो रहा है. देहरादून (Dehradun Weather Update) में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. साथ ही ज्यादातर इलाकों में पाला और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग के मुताबकि, अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं. इसके अलावा आज (मंगलवार) को पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है.
यलो अलर्ट जारी किया गया
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी छेत्रों में बर्फबारी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि साल 2014 में
रिकॉर्ड बर्फबारी (Snowfall) हुई थी. इस साल पूरे राज्य में 24 इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी. मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की संभावना है. पिछले कई दिनों से इन दोनों नगरों में ये स्थिति बनी हुई है.