Badaun News: खेत में गिरा भारत सरकार लिखा हुआ आसमानी यंत्र, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Badaun News: खेत में गिरा भारत सरकार लिखा हुआ आसमानी यंत्र, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बदायूं, भारत 24 डिजिटल: यूपी के बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में आसमानी यंत्र गिरने से हड़कंप मच गया. गांव के लोगों ने खेत में गिरे यंत्र को बम समझा जिसकी वजह से अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस (Badaun News) ने यंत्र को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है.

यंत्र पर लिखा था 'भारत सरकार'

शनिवार को जनपद के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के खेतों में ग्रामीण काम कर रहे थे. तभी अचानक से आसमान से एक यंत्र खेत में आकर गिरा जिसमें गुब्बारा बंधा हुआ था. यंत्र में एक लाल लाइट जल रही थी जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था. गांव वालो ने यंत्र को बम समझा जिसकी खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.

पुलिस ने क्या कहा? 

खेत पर गिरे यंत्र को देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूरी तरह से जानकारी ली. सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने पहुंचकर यंत्र को देखा और उच्च अधिकारियों को सूचना दी है. पुलिस यंत्र को उठाकर कोतवाली ले गई जहां उसकी जांच पड़ताल की गई.  कहा जा रहा है कि ये यंत्र मौसम विभाग का नजर आ रहा है.

रिपोर्ट: सुनील मिश्रा