योगी सरकार शिक्षा को दे रही है डिजिटल पंख, अब हर जिले को मिलेंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न स्कूल

UP School News: कभी शिक्षा के नाम पर केवल जर्जर बिल्डिंगों और कागज़ी योजनाओं तक सीमित रहने वाला उत्तर प्रदेश, आज नई दिशा और दृढ़ नीयत के साथ एक शैक्षिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है.

UP will get modern schools equipped with modern facilities
File Image Source ANI

UP School News: कभी शिक्षा के नाम पर केवल जर्जर बिल्डिंगों और कागज़ी योजनाओं तक सीमित रहने वाला उत्तर प्रदेश, आज नई दिशा और दृढ़ नीयत के साथ एक शैक्षिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी शिक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि हर बच्चे का अधिकार है.

राज्य में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ अब एक जनआंदोलन बन चुका है. सरकारी स्कूलों में पहले जहां शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, अब वहां स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल के मैदान और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है. हर साल 1.91 करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, ताकि वे यूनिफॉर्म, जूते, बैग और स्वेटर खरीद सकें.

हर विधानसभा में खुलेंगे मॉडर्न स्कूल

राज्य सरकार का अगला बड़ा कदम मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय योजना है. इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडर्न स्कूल खोला जाएगा, जिसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी. साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल जैसी सभी सुविधाओं से युक्त इन विद्यालयों पर 25 से 30 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. इसी तरह प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से राज्य के 2,441 इंटर कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे हर छात्र को एक प्रेरणादायक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल मिल सके.

अपग्रेड हो रहे यूपी के स्कूल

पीएम श्री योजना के तहत 1,500 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अब 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण व गरीब लड़कियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें. डिजिटल युग की तैयारी में भी यूपी पीछे नहीं है. राज्य सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 50 लाख से ज्यादा डिवाइस अब तक बांटे जा चुके हैं.

बेटियों को मिल रही नई उड़ान

नई पीढ़ी के लिए आधुनिक कौशल प्रशिक्षण की दिशा में 150 आईटीआई में AI, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और 3D प्रिंटिंग जैसे कोर्स शुरू किए गए हैं. साथ ही 62 नए आईटीआई खोले जा रहे हैं. बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू की है, जिसके तहत होनहार लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जाएगी. इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का तांडव, लू के थपेड़ों से लोग परेशान, जानें कब मिलेगी राहत