उत्तर प्रदेश तेजी से Manufacturing और Export Hub के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. UP Trade Show के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को Global Market से जोड़ने के लक्ष्य पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि Trade Show यूपी के विकास का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर साल इसे और भव्य बनाया जा रहा है. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर, कारीगरों, युवाओं के Innovation, किसानों और Manufacturing क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यूपी का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बढ़ाना और Free Trade Agreements का लाभ उठाकर वैश्विक कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश और उत्पादन के लिए आकर्षित करना है.