Tarang Shakti 2026: आसमान में दिखी भारत की ताकत! Air Chief AP Singh की आखिरी उड़ान बनी ऐतिहासिक!

Tejas Fighter Jet: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में उड़ान भरकर पूरा किया अपने करियर का आखिरी फाइटर मिशन, जोधपुर एयरबेस पर सुखोई-30, राफेल, F-16 और सूर्य किरण टीम के हवाई प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ तरंग शक्ति 2026.

Bharat 24

Tarang Shakti 2026: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने करियर की आखिरी फाइटर सॉर्टी स्वदेशी लड़ाकू विमान लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस में पूरी की. यह उड़ान बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 के समापन के मौके पर जोधपुर एयरबेस पर हुई. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. ऐसे में तेजस के कॉकपिट से उनकी यह उड़ान उनके लंबे सैन्य करियर का एक खास पल बन गई.

तरंग शक्ति 2026 के दौरान भारतीय वायुसेना के स्वदेशी तेजस के साथ कई देशों के लड़ाकू विमानों ने भी आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. इनमें सुखोई-30, राफेल, संयुक्त अरब अमीरात के एफ-16 और मिराज 2000 जैसे विमान शामिल रहे. इसके अलावा भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने भी अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर हवाई प्रदर्शन किया. इस दौरान मित्र देशों के विमानों और भारतीय लड़ाकू विमानों की संयुक्त भागीदारी ने युद्धाभ्यास के सामरिक और तकनीकी सहयोग को प्रदर्शित किया.

ये भी पढ़ें- Breaking News : देर रात Nitin Nabin से मिले CM Nayab Saini... इन मुद्दों पर की चर्चा