T20 World Cup 2024 की कप्तानी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात

T20 World Cup 2024 की कप्तानी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात

क्रिकेट जगत में टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर गहमागहमी बढ़ने लगी है. आगामी वर्ष जून के महीने में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैच खेले हैं. अब उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है.

खैर, सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा, इसे लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. रोहित शर्मा भले ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान हों, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है. रोहित का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ था.

कप्तानी को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा बयान

मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि रोहित अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. अब इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव शाह ने बड़ी बात कही है. जय शाह ने कहा कि इस मामले पर फैसला लेने के लिए अभी काफी समय है.

'इस समय किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं'

जय शाह ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा, 'अब इस पर स्पष्टीकरण की क्या जरूरत है? जून में टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. उससे पहले हमें आईपीएल और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है. शाह ने यह भी बताया कि बीसीसीआई की अपनी जमीन पर बन रहा नया एनसीए अगले साल अगस्त से काम करना शुरू कर देगा. 

Suryakumar Yadav की दक्षिण अफ्रीका में बड़ी चुनौती, जानिये कितनी तैयार है टीम इंडिया