Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में जब सूर्य की चाल बदलती है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ सकता है. 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि इस समय तुला राशि में बुध और शुक्र पहले से विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य के प्रवेश से यहां त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. इसके अलावा सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, जबकि सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा. वहीं, बुध और शुक्र की मौजूदगी से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी प्रभावी रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से लाभ मिलने की संभावना है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक बदलावों के संकेत दे सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और व्यक्तित्व पहले से अधिक प्रभावशाली बन सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है. आपकी मेहनत को पहचान मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. पदोन्नति और वेतन वृद्धि की उम्मीद रखने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है. इसके साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने और मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह बदलाव खास माना जा रहा है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सुधार के अवसर मिल सकते हैं. कारोबारियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और व्यापार के विस्तार के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं. नए सौदे या व्यावसायिक योजनाएं भविष्य में लाभ का आधार बन सकती हैं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है और उन्हें पढ़ाई में बेहतर परिणाम पाने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. कारोबार करने वालों को मुनाफा बढ़ाने और अपने काम का विस्तार करने के नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आप किसी नई योजना या बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, तो योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे कामकाज में आ रही बाधाएं दूर करने में मदद मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने या लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस आने की संभावना भी जताई जा रही है.
सूर्य गोचर के दौरान करें ये उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य को मजबूत करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय किए जा सकते हैं. प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस दौरान 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसके अलावा अपनी सामर्थ्य के अनुसार गेहूं, गुड़ या तांबे के पात्र का दान करना भी शुभ माना जाता है. जरूरतमंद लोगों को धन या भोजन का दान भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा, दूर होंगी परेशानियां! जानें शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र