कौन थे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi, अपराधियों ने इलाके में घुसकर मारी गोली

कौन थे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi, अपराधियों ने इलाके में घुसकर मारी गोली

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर आज जबरदस्त फायरिंग हुई. बुधवार को राजधानी जयपुर के श्यामनगर इलाके में अध्यक्ष सुखदेव सिंह को फायरिंग में गोली लग गई. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. श्यामनगर इलाके में घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद उन्हें मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया. सुखवीर सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली किसने मारी. बताया जा रहा है कि गोली श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास मारी गई है. इस गोलीबारी के बाद मेट्रो मास अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है. स्थिति को संभालने के लिए वहां भी पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जाता है कि सुखदेव सिंह को दो गोली मारी गयी थी. गोलियां किसने चलाईं, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है.

गोगामेड़ी ने बनाया था अलग संगठन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए हैं. काफी समय पहले करणी सेना संगठन में विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बनाया था. गोगामेड़ी इसके अध्यक्ष हैं. फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते वह सुर्खियों में आए थे. इन मुद्दों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए.

पुलिस ने दी बड़ी जानकारी 

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने मीडिया को बताया, 'तीन बदमाश इलाके में घुस आए थे. इसके बाद तीनों गोगामेड़ी के मकान में घुस गये. इस दौरान अपराधियों ने गोगामेड़ी से करीब 10 मिनट तक बातचीत की. 'बातचीत के दौरान हमलावरों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चला दीं' गोलियों की बौछार के बीच 'गोगामेड़ी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला कर दिया गया. हालांकि, 'क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर भी मारा गया.' मारे गए हमलावर का नाम 'नवीन सिंह शेखावत' बताया जा रहा है. 

हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

सुखदेव सिंह को गोली लगने के बाद यह खबर पूरे राज्य में जंगल की आग की तरह फैल गयी. हालात को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई. वहीं, राज्य के अन्य इलाकों में भी अलर्ट कर दिया गया है. हमलावर कौन थे और कहां से आये थे, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे.

बिहार में कहां पर जलती चिंताओं के बीच टिमटिमा रहा ज्ञान का दीपक, छात्र करते हैं संस्कृत की पढ़ाई