टॉक शो के आइकॉनिक काउच पर लौटते हुए सलमान खान ने खुलकर बात की. उन्होंने अपनी वर्जिनिटी को लेकर पहले वायरल हुए दावों पर सफाई दी और पिता बनने को लेकर अपने विचार भी साझा किए.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उन पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनका स्टारडम दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. सलमान आज से नहीं बल्कि पिछले कुल तीन दशक से भी अधिक समय से हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया पर अपनी छाप छोड़ते आ रहे हैं. अपने स्क्रीन प्रेजेंस से लेकर चार्म और खास अंदाज से दर्शकों का दिल धड़काने वाले सलमान खान जितना अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही वह अपने स्वैग से भरे अंदाज और उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातों से भी सभी का ध्यान खींचती हैं.
यह आइकॉनिक चैट शो दो दशकों से भी अधिक समय से पॉप कल्चर का हिस्सा रहा है. ऐसे में शो के अंतिम सीजन की शुरुआत सलमान खान के स्वैग से भरे अंदाज से हुई है. इस एपिसोड को सलमान ने अपने काउच पर लौटते हुए मजाकिया अंदाज में बेबाक बातचीत करते हुए इसे खास बना दिया है. शो पर सलमान ने एक पुरानी याद को ताजा करते हुए पिछली एक पेशी पर दिए गए बयान पर भी बात की, जिसे लेकर काफी बातचीत हुई थी और वह आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. दरअसल, उस समय सलमान ने अपने आप को वर्जिन बताया था. चर्चा के दौरान जब यह बात उठी, तब उन्होंने अपने अंदाज में साफ किया कि उन्होंने उस समय यह बात सिर्फ बेवजह की अटकलों से बचने और लगातार हो रही गॉसिप पर अंकुश लगाने के लिए कही थी.
सलमान खान ने शेयर करते हुए कहा , "हाँ, वो बस एक कहने का तरीका था कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि आप लोग लगातार कहते रहते हैं कि आपने इस इंसान को और उस इंसान को डेट किया, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि वो इंसान जीवन भर आपके साथ रहने वाला है या नहीं, और वो इंसान आगे बढ़कर किसी और से शादी कर लेता है. इसलिए जब मैं 15-16 साल का था, तभी से मेरे मन में ये बात रही है. मैंने अपने पिता से यही सीखा है कि बेडरूम एक बेडरूम होता है, और लिविंग रूम पूरा देश होता है. जो बात आप लिविंग रूम में कह सकते हैं, वो पूरे देश से कह सकते हैं, लेकिन जो बात बेडरूम में कही गई हो, वो लिविंग रूम तक भी नहीं आनी चाहिए."
हंसी मजाक से भरी बातचीत आगे बढ़कर एक इमोशनल मोड़ पर तब आ गई जब सुपरस्टार ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बिना किसी झिझक के माना कि उनकी दिली इच्छा है कि उनके बच्चे हों, जिससे उनके स्वभाव का नरम पक्ष देखने को मिला. पिता बनने की उनकी इस चाहत ने काफी जोश से भरे इस एपिसोड में एक इमोशनल पहलू जोड़ दिया.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बच्चे चाहते हैं, इसपर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, "किसी न किसी समय मैं बच्चे जरूर करूंगा. यह सबसे खूबसूरत चीज है."
अपने बेमिसाल स्टारडम, जबरदस्त अंदाज और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासों के साथ सलमान खान की इस मौजूदगी ने टॉक शो के आखिरी सीजन के लिए एक खास बेंचमार्क सेट कर दिया है. इसने एक बार फिर दर्शकों को याद दिलाया है कि सुपरस्टार ऑन या ऑफ स्क्रीन हों, वह अपनी बात बेबाकी से रखने से कभी पीछे नहीं हटते.
ये भी पढ़ें: छह नई जोड़ियां, ढेर सारा रोमांस और मस्ती... 'पहला प्यार दूसरी बार' के पोस्टर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट