छह नई जोड़ियां, ढेर सारा रोमांस और मस्ती... 'पहला प्यार दूसरी बार' के पोस्टर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ किए हैं, जिनमें फिल्म की मजेदार केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और लीक से हटकर अंदाज देखने को मिल रहे हैं.

Film Pahla Pyaar Doosri Baar posters amp up the excitement of fans
Image Source: Social Media

पहला प्यार दूसरी बार फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज से पहले फिल्म को लेकर हर तरफ एक्साइटमेंट देखने मिल रही है, ऐसे में मेकर्स ने उत्साह को और बढ़ाते हुए कप्लस के कुछ क्वेर्की पोस्टर्स रिलीज़ किए हैं. इन पोस्टर्स में 6 नए एक्टर्स के मस्ती भरे और ड्रैमेटिक यंग लव की झलक देखने मिल रही है. यह मच अवेटेड फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में फ्रेंडशिप, कॉमेडी, पहले क्रश, फ्रेंडशिप बॉन्ड और ट्विस्ट के साथ प्यार को मिलने वाले दूसरे मौके को दिखाया गया है.

छह नए चेहरों स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा को पेश करती फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा इसे को-प्रोड्यूस किया गया है. अब मेकर्स द्वारा रिलीज़ किए गए सभी नए पोस्टर्स में सभी एक्टर्स की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को मस्तीभरे पोज़, बोल्ड विज़ुअल इशारों और शरारत के एक अलग अंदाज के साथ जवानी के बेबाक रंग को पेश करते हुए दिखाया गया है. 

प्यार और दोस्ती की रोमांचक हकीकत

जारी किए गए पोस्टर्स के हर फ्रेम में हर जोड़ी अपना रंग बिखेरती नजर आ रही है. जैसे एक पोस्टर में कुणाल वैद और साक्षी वैद्य मस्तीभरे पिगीबैक पोज़ देते हुए दिल जीत रहे हैं. साफ है कि दोनों की जोड़ी मज़ेदार और कॉम्पिटिटिवलग रही है. दूसरे पोस्टर में अलीशा चोपड़ा ने चमकदार पीले रंग के ‘CAUTION’ टेप में स्पर्श वालिया को लपेटा है. इसमें रोमांस में जाने-पहचाने रेड फ्लैग को वह चिकी विजुअल स्टेटमेंट में बदलते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा एनर्जेटिक और बेफिक्र वाइब वाले पोस्टर में तुषार छिब्बर ने सरगुन कौर लूथरा को अपने कंधों पर उठा रखा है.

पोस्टर्स फिल्म के बेबाक अंदाज, मजेदार नोकझोंक और रिलेशनशिप के उन खास इक्वेशन को दिखाते हैं, जो यंग रिलेशनशिप को बेहद दिलचस्प बनाते हैं.

लव रंजन, जहान हांडा और अनुज सैनी द्वारा लिखी गई ‘पहला प्यार दूसरी बार’ रोमांटिक कॉमेडी को आज के दौर के हिसाब से पेश करती है. फिल्म में मजेदार ह्यूमर के साथ प्यार और दोस्ती की उलझनों और उनसे जुड़ी रोमांचक हकीकत को दिखाया गया है. नई स्टारकास्ट, जबरदस्त म्यूजिक और मॉडर्न रोमांस को एक अलग अंदाज में दिखाने वाली यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर जवानी के दिनों की मस्ती और एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आने की तैयारी में है.

‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है.