'पहले मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था, अब तुम्हें अपनी राह चुनते देख खुश हूं…' सारा के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन

Sachin Tendulkar: सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि कभी वह बेटी को रास्ता दिखाया करते थे.

sachin-tendulkar-emotional-birthday-wish-daughter-sara-turns-29
Image Source: Internet

Sachin Tendulkar X Post: क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए जिंदगी की सबसे खास उपलब्धियों में उनका परिवार भी शामिल है. बेटी सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर सचिन का एक प्यार भरा संदेश इसी बात की झलक दिखाता है. उनके शब्दों में बेटी को बचपन से बड़ा होते देखने की खुशी, उस पर गर्व और उसे अपने फैसले खुद लेते देखने का सुकून साफ नजर आया. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका यह संदेश पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां कर रहा है.

सचिन के पोस्ट में छलका बेटी के लिए प्यार

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “एक जमाना था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाया करता था. अब ज्यादातर मौकों पर मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तुम अपनी राह खुद चुनती हो. जन्मदिन मुबारक हो, सारा. तुमसे प्यार है.” इस संदेश के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी साझा किया.

सचिन के इस छोटे से संदेश में एक पिता की भावनाएं साफ दिखाई देती हैं. बेटी को बचपन में राह दिखाने से लेकर अब उसे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते देखने तक का सफर उनके लिए खास है. उनका संदेश यह भी दर्शाता है कि बच्चों के बड़े होने के साथ माता-पिता की भूमिका बदलती है, लेकिन उनका प्यार और साथ हमेशा बना रहता है.

लंदन से की है सारा तेंदुलकर ने पढ़ाई

सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था. वह सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन गईं. पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा ने अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए.

सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं सारा

सारा तेंदुलकर अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उनकी तस्वीरों और पोस्ट को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं. दोस्तों के साथ बिताए पलों और उनकी सार्वजनिक गतिविधियों पर भी सोशल मीडिया यूजर्स की नजर रहती है.

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, बन गए T20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज!