बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Redmi ने एक ऐसा 5G फोन उतारा है, जो बड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के चलते खासा ध्यान खींच रहा है. Xiaomi के सब-ब्रांड ने भारत में Redmi 17 5G लॉन्च किया है, जिसमें 7,900mAh की विशाल बैटरी के साथ Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन की पहली बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी.
कीमत और उपलब्धता
Redmi 17 5G को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹23,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में आएगा. फोन Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक इसे 10 सितंबर से खरीद सकेंगे.
120Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर
फोन में 6.9 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 825 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है. साथ ही फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है.
50MP कैमरा और 7,900mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: 9 सितंबर को Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक मचेगा धमाल