6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले... Realme ने एक और धांसू फोन किया लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Realme ने अपने C-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया 4G स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और मजबूत बिल्ड के साथ किफायती डिवाइस चाहते हैं.

realme-c100i-launched-6500mah-battery-120hz-display
Image Source: Social Media

Realme ने अपने C-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया 4G स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और मजबूत बिल्ड के साथ किफायती डिवाइस चाहते हैं. फोन में 6.8 इंच का HD LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

कीमत और उपलब्धता

Realme C100i का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹14,999 रखी गई है. फोन की बिक्री फिलहाल Realme की आधिकारिक वेबसाइट से शुरू हो चुकी है. जल्द ही इसे अन्य ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह स्मार्टफोन Skyline Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में आता है.

6.8 इंच की 120Hz डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच का HD IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसकी ब्राइटनेस 700 निट्स की सामान्य क्षमता के साथ 900 निट्स HBM तक पहुंचती है. डिस्प्ले को Panda@MN228 ग्लास की सुरक्षा भी दी गई है.

Unisoc प्रोसेसर और 16GB तक RAM

परफॉर्मेंस के लिए Realme C100i में 1.8GHz ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर और Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है. फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल RAM की मदद से RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है.

8MP कैमरा और जरूरी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर LED फ्लैश के साथ 8MP का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और अल्ट्रा-लीनियर बॉटम स्पीकर भी मौजूद है.

मजबूत बॉडी और IP64 रेटिंग

Realme C100i को कंपनी ने ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ तैयार किया है और दावा किया है कि फोन ने मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप और कम्प्रेशन टेस्ट पास किए हैं. डिवाइस को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे विकल्प दिए गए हैं.

6500mAh बैटरी और 15W चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए Realme C100i में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है. USB Type-C पोर्ट के साथ आने वाला यह फोन बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन के चलते बजट 4G स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश है.

ये भी पढ़ें: iPhone launch date: Apple ने किया बड़ा ऐलान, इतने सितंबर को लॉन्च होगा नया iPhone, 18 Pro पर टिकी नजरें