Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने शुरू किया 11 दिन का अनुष्ठान, जानें कहां से होगी शुरुआत?

Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने शुरू किया 11 दिन का अनुष्ठान, जानें कहां से होगी शुरुआत?

नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir)  ही नहीं पूरे देश में 22 जनवरी 2024 को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है. ये दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. इस दिन अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्रतीमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 11 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया है. इस दौरान पीएम ने देशवासियों से आशीर्वाद मांगा है. 

'सिर्फ 11 दिन का समय बचा'- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑडियो संदेश के जरिए सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि 'प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा.' पीएम ने बताया कि आज से वह 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं. पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा है. 

कहां से होगी अनुष्ठान की शुरुआत? 

पीएम मोदी ने कहा कि वह इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी से करने जा रहे हैं. जहां प्रभु श्रीराम ने लंबा समय बिताया था. पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वह राम मंदिर गर्भगृह में जाएंगे तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी.' पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'इस समय मेरे लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है.'