भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी BJP ने चौंकाया

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया गया है, जबकि दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे.

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी BJP ने चौंकाया

जयपुर, न्यूज डेस्क: Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. बड़े और दिग्गज नामों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने राजस्थान का नया मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बनाया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा की ओर से मंगलवार दोपहर बाद सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया गया.  इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. जल्द ही शपथ ग्रहण की तिथि और समय भी ऐलान होगा. 

इससे पहले मंगलवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने के लिए राज्य के 115 भाजपा विधायकों की बैठक हुई,जिसमें मुख्यमंत्री का चयन किया गया. इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑब्जर्वर की भूमिका में थे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान में भी मुख्यमंत्री का चेहरा चौंकाने वाला रहा. 

आया चौंकाने वाला नाम? 

राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम फैसला सबसे बड़ा चौंकाने वाला रहा, क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऐसा ही हुआ है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्रियों के नामों का एलान चौंकाने वाला रहा. भाजपा ने दीया कुमारी (विधायक, जयपुर) और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्ममंत्री बनाया है.  

बताया जा रहा है कि सीएम की दौड़ में अनिता भदेल (विधायक अजमेर दक्षिण),  कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (विधायक झोटवाड़ा), भजन लाल शर्मा (विधायक सांगानेर), वासु देवनानी (सांगानेर) और पुष्पेन्द्र सिंह पाली (विधायक बाली) प्रमुख दावेदार थे. इसके अलावा, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी मुख्यमंंत्री पद की प्रमुख दावेदार बताई जा रही थीं. 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. अब भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाने में जुट गई है. आगामी छह महीने के भीतर लोकसभा चुनाव 2024 होना है, ऐसे में कोई चूक नहीं चाहती है. यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव तो छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री चुना है. दोनों ही बुधवार को मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे.