Punjab: AAP नेता संजय सिंह की जमानत पर पंजाब CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, सच दफन हो सकता है पर मरता नहीं

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जमानत देने में कोई आपत्ति नहीं है, इसके बाद आप नेता को उच्चतम न्यायालय से बड़ी राहत मिलते हुए जमानत दे दी गई.

Punjab: AAP नेता संजय सिंह की जमानत पर पंजाब CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, सच दफन हो सकता है पर मरता नहीं
भगवंत मान/ सोशल मीडिया

Punjab CM on Sanjay Singh

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) को 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जमानत देने में कोई आपत्ति नहीं है, इसके बाद आप नेता को उच्चतम न्यायालय (SC) से बड़ी राहत मिलते हुए जमानत दे दी गई. पंजाब सीएम भगवंत मान ने इसको लेकर बड़ा तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, ‘सत्य की हमेशा जीत होती है. संजय सिंह को जमानत मिल गई. सत्य दबाया जा सकता है लेकिन सत्य कभी नहीं मरता. इंकलाब जिंदाबाद.’

इसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं सीएम केजरीवाल 

बता दें प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आप नेता संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति में अनियमितताओं से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. दूसरी तरफ हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया है, उनकी हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. वहीं आप के एक नेता सत्येंद्र जैन भी अन्य मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पहले से ही जेल में हैं.

कोर्ट में ED ने नहीं की कोई बहस 

इस मामले में कोर्ट में जिरह के दौरान संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा, "संजय सिंह को जमानत दे दी गई है. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि उन्हें जमानत इसलिए दी गई है क्योंकि ईडी ने उनके मामले में बिल्कुल भी बहस नहीं की और जमानत स्वीकार कर ली. सुनवाई के दौरान यह सब स्पष्ट था और दोपहर के भोजन से पहले न्यायाधीशों द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि संजय सिंह के खिलाफ मामला बनाने के लिए कोई विश्वसनीय सामग्री नहीं है...ईडी ने अदालत के समक्ष इसे स्वीकार कर लिया है...''
 

यह भी पढ़ें-  ED ने नहीं जताया कोई ऑब्जेक्शन- SC ने AAP नेता संजय सिंह को दी जमानत, वह राजनीतिक गतिविधियों में ले सकेंगे हिस्सा