Congress Manifesto
नई दिल्ली: देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. पार्टी ने आरक्षण सीमा को 50 फीसदी करने समेत 5 न्याय गारंटियों की बात कही है. मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कमेटी ने इसे केवल एकेडमिक तक सीमित रखने के बजाय इस अभ्यास में बड़े स्तर पर लोगों की भागीदारी को सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया. देश के विभिन्न हिस्सों में विचार-विमर्श करने के बाद 6 मार्च, 2024 को मुझे एक रिपोर्ट सौंपी गई"
खड़गे ने आगे कहा, "घोषणापत्र में जो भी वादा किया गया है उसे सख्ती से लागू किया जाएगा. घोषणापत्र में वादे करने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत विचार-विमर्श किया गया है कि ये वादे लागू किए जा सकें."
यह भी पढे़ं : हेमा मालिनी पर विवाद- जानें कांग्रेस ने नहीं दिया है किसी बड़े फिल्मी सितारे को टिकट, BJP में हैं कई नाम
‘न्याय पत्र’ के नाम से जारी किया मेनिफेस्टो
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं न्याय पत्र नाम से घोषणा पत्र को जारी किया. 2024 चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र '5 न्याय' पर आधारित है. इन 5 न्याय में 'युवा न्याय', 'नारी न्याय', 'किसान न्याय', 'श्रमिक न्याय' और 'हिस्सेदारी न्याय' के साथ-साथ पार्टी द्वारा की गई गारंटी भी शामिल है.
देशभर से आए सुझावों के बाद तैयार हुआ घोषणा पत्र
कांग्रेस ने जाति, उपजाति और समाजिक-आर्थिक स्तिथियों पर देशव्यापी सर्वे कराएगी और SC, ST और OBC के लिए के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 50 फीसदी करने के लिए एक संवैधानिक संसोधन पारित करने की बात कही है. कांग्रेस ने ये घोषणा पत्र देशभर में विचार विमर्श करने, ईमेल और वेबसाइट 'आवाज़ भारत की' के माध्यम से आए हजारों सुझावों के बाद तैयार किया है.
घोषणापत्र के लिए CWC की हुई थी मीटिंग
मेनिफेस्टो के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की मार्च में बैठक हुई थी और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर विचार-विमर्श किया गया था. इस जरुरी मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- जेल से मनीष सिसोदिया ने लिखा खत, समर्थकों से बोले जल्द ही होगी मुलाकात