PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देशवासियों के सामने बड़ा संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और देश की जनता के आत्मविश्वास को देखकर उन्हें पूरा भरोसा है कि यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा. पीएम मोदी ने टॉप-3 इकोनॉमी, आत्मनिर्भर भारत, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका का विजन भी सामने रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से ‘विकसित भारत बाय 2047’ का नारा लगवाते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपने साथ ‘टॉप थ्री इकोनॉमी’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब’ का संकल्प दोहराने को कहा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी लगातार नए कदम बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि देश में दिखाई दे रही ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.
ये भी पढ़ें- PM Modi Big Action: किसी को नहीं पता था 25 साल पूरे होने पर मोदी ये कर देंगे! | PM Modi 25 Years