PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने ड्रग्स और नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया है. युवाओं ने खुद नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठाई है.
प्रधानमंत्री ने बताया कि यह पहल ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत आगे बढ़ाई जा रही है. यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा. इसमें ‘मेरा भारत’ यानी MY Bharat के वॉलंटियर्स के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े युवा भी भाग ले रहे हैं. इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक कई सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाएं भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सहयोग कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: CM Yogi का Congress पर बड़ा हमला! SIR और ECI को लेकर कह दी बड़ी बात