CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली को सुरक्षा प्रबंधन के लिए 20 जोन में बांटा गया है और विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी भी दी है.