चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली में नगर निगम ने एक अहम फैसला लिया है. अब किन्नारों को बच्चे के जन्म और शादी के अवसर बधाई देने पर दी जाने वाली राशि फिक्स कर दी गई है. इसके बाद अब वे इससे ज्यादा पैसे नहीं मांग सकेंगे. नगर निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों और अधिकारियों ने इसे हरी झंडी भी दे दी.
बच्चे के जन्म पर 2100 शादी की बधाई पर 3100 का शगुन
इस बैठक में यह फैसला लिया गया है कि किन्नरों को लड़के के जन्म पर 2100 रुपए दिए जाएंगे, इसी तरह नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के समय 3100 रुपए देने का फैसला किया गया है. जल्द ही इसकी जानकारी मोहाली के डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी को भेजी जाएगी, वहीं अगर कोई बधाई के नाम पर ज्यादा पैसों की मांग करता है तो नगर निगम, पुलिस और डीसी कार्यालय में इसकी शिकायत की जा सकती है.