मीका सिंह सिर्फ अपने गानों और अंदाज के लिए नहीं, बल्कि अपने शाही शौकों के लिए भी जाने जाते हैं. लग्जरी गाड़ियों के दीवाने मीका ने एक बार फिर अपने गैरेज में ऐसी SUV शामिल की है, जिसे देखकर हर कोई कहे – “वाकई रॉयल चॉइस!” इस बार उन्होंने खरीदी है एक कस्टमाइज्ड ब्लैक-एंड-गोल्ड Hummer H2, जो दिखने में किसी राजा की सवारी से कम नहीं लगती.
गोल्डन टच के साथ दिखी मीका की नई Hummer H2
मीका सिंह की नई Hummer H2 का लुक इतना यूनिक है कि सड़कों पर यह हर किसी की नजरें खींचने वाली है. ब्लैक बॉडी के साथ गोल्ड डिटेलिंग इसे और भी शाही बना देती है. कार के हुड, बंपर, व्हील्स, डोर हैंडल, फ्यूल लिड और मिरर पर गोल्डन फिनिश इसे सुपर-लक्ज़री फील देती है. माना जा रहा है कि ये सिर्फ गोल्डन पेंट नहीं, बल्कि गोल्ड प्लेटिंग भी हो सकती है.
एक नहीं, मीका की दूसरी Hummer
मीका सिंह पहले भी Hummer SUV के मालिक रह चुके हैं. 2006 में उन्होंने Orange Hummer H2 खरीदी थी, जो उस वक्त बेहद चर्चित रही. वो SUV 6.2 लीटर V8 इंजन से लैस थी. 2011 में वह कार एक हिट-एंड-रन केस में चर्चा में आई और 2021 में मुंबई की बारिश में बीच सड़क पर ब्रेकडाउन भी हो गई थी.
Hummer H2: पावर, लग्जरी और स्टाइल का दमदार कॉम्बो
Hummer H2 सिर्फ लुक्स ही नहीं, दमदार फीचर्स के लिए भी जानी जाती है. इसमें मिलने वाला 6.0 या 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन इसे जबरदस्त पावर देता है. साथ में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम, लेदर सीट्स, हीटेड सीट्स और DVD नेविगेशन सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे रफ एंड टफ SUV बनाते हैं.
क्यों है Hummer H2 एक स्टेटस सिंबल?
Hummer H2 को अक्सर सेलेब्रिटीज की पसंद कहा जाता है. इसकी बॉक्सी डिजाइन, ऑल-टेरेन टायर्स और सात-स्लॉट ग्रिल इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाते हैं. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹75 लाख है, लेकिन चूंकि यह SUV भारत में आधिकारिक तौर पर नहीं बिकती, इसलिए लोग इसे प्राइवेट इम्पोर्ट करवा कर लाते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
Daler Mehndi के बेटे गुरदीप मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर मीका सिंह, नवराज हंस और खुद के साथ इस SUV की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में तीनों इस शानदार गाड़ी के साथ पोज़ करते नजर आ रहे हैं, और फैंस उनकी इस रॉयल चॉइस को खूब पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिवाली पर कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ₹5 लाख में मिल सकती हैं ये बेहतरीन गाड़ियां, जानें पूरी डिटेल्स