महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर का मंडप गिरा; 3 की मौत, कई घायल

Parbhani Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) की छत अचानक गिर गई. हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

Major accident in Parbhani Maharashtra Hanuman temple canopy collapses 3 dead several injured
Image Source: Social Media

Parbhani Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) की छत अचानक गिर गई. हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

छत गिरने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई गई थी.

तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया. मौके पर कई एम्बुलेंस भी तैनात की गईं ताकि राहत कार्य में कोई परेशानी न हो.

25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंदिर के सभा मंडप का स्लैब शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गिरा. अब तक मलबे से लगभग 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. यशवाड़ी गांव मानवत रोड पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है.

मंदिर में थी श्रद्धालुओं की भीड़

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. इसी वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा थी. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला! 16 दवाओं पर लगा तत्काल बैन, चेक करें कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ये दवाएं