Madhya Pradesh: गुना में बस में लगी भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जले; कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

Guna Bus Accident: जब बस आरोन जा रही थी तो रास्तें में डंपर से टकरा गई. जिसकी वजह से बस पलट गई और सड़के से नीचे गिरते ही उसमें तुरंत आग लग गई.

Madhya Pradesh: गुना में बस में लगी भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जले; कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

गुना, न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग (Guna Bus Fire Accident) लग गई. बस में यात्रियों की संख्या तकरीबन 30 के आस पास थी. हादसे के बाद 13 लोगों की जलकर मौत हो गई  और 14 घायलों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है. अधिकतर घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

DNA मिलान के जरिए होगी पहचान

जिला कलेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक जब बस आरोन जा रही थी तो रास्तें में डंपर से टकरा गई. जिसकी वजह से बस पलट गई और सड़के से नीचे गिरते ही उसमें तुरंत आग लग गई. बस में बीच की सीटों पर बैठे ज्यादातर यात्री तो बाहर निकल गए, लेकिन पिछले हिस्से में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए. ये हादसा इतना भयानक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ शव पूरी तरह से जल चुके हैं. प्रशासन का कहना है कि इनकी पहनाच DNA मिलान के जरिए की जाएगी. 
 
सीएम यादव ने जताया दुख

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर कलेक्टर व एसपी मौजूद रहे. सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भी दुख जताते हुए कहा- 'गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं'. वहीं सीएम यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.