Car Drive Tips: सर्दियों में ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होंगे हादसे का शिकार

Car Drive Tips: सर्दियों में ड्राइव करते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होंगे हादसे का शिकार

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: देशभर के कई राज्यों में सर्दियां आ गई हैं और इस समय कई लोग घूमने का प्लान करते हैं. लेकिन अगर आप इस सर्दियों के मौसम में लॉन्ग रोड ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी. सर्दियों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बर्फ होने की वजह से गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत आती है. तो ऐसे में ड्राइविंग (Long Drive Tips For Winters) के लिए निकलने से पहले और इस दौरान क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं...

ड्राइविंग करने से पहले क्या करें? 

सर्दियों के समय अपनी कार के साथ सफर पर निकलने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कार की खिड़कियां, पार्किंग लाइट्स, फॉग-ब्रेक लाइट्स और विंडशील्ड में किसी भी तरह से कोई गंदगी ना हों. विंडशील्ड को आप अंदर और बाहर दोनों तरफ से पूरी तरह साफ कर लें. नहीं तो आपको गाड़ी चलाते वक्त साफ नहीं दिखाई देगा. ऐसे में दुर्घटना घट सकती है. वहीं आपकी आंखों पर जोर भी पड़ेगा. 

गाड़ी चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें

- धुंध के दौरान सफर करते समय आगे चल रहे वाहन से हमेशा दूरी बनाकर रखें. इससे  अचानक ब्रेक लगाने पर आप सुरक्षिच रखेंगे.
- कार की हेडलाइट्स को खोल कर ही यात्रा करें. लेकिन ध्यान रखें कि लाइट्स को हाई बीम पर ना चलाएं. 
- जीरो विजिबिलिटी में ड्राइविंग के दौरान डेहलाइट को लो बीम पर रखें, जिससे विजिबिलिटी बढ़ जाए.
-  जल्दी पहुंचने के लिए लोग  तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. जिससे हादसा होने का खतरा रहता है. इसलिए कार को कम स्पीड पर ही चलाएं.
- धुंध में वाहनों को ओवरटेक करना आपके लिए खतरा बढ़ा सकता है.  धुंध में ओवरटेक करने से बचें.