'जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका...', लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्‍मेदारी

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए.

Lawrence Bishnoi gang claims responsibility for attack on Tiger Shroff
Image Source: Social Media

Firing On Tiger Shroff: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए. इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट कर दी धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंग से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन कर चेतावनी दी गई थी. आरोप है कि बात नहीं मानने पर उन पर हमला किया गया.

पोस्ट में बॉलीवुड को भी धमकी देने की बात कही गई है. इसमें कहा गया कि जो लोग गैंग की बात नहीं मानेंगे या सलमान खान के साथ काम करेंगे, उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इन दावों की पुलिस जांच कर रही है.

कार पर चलाई गईं 5 गोलियां, टाइगर सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान जुहू इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी. शुरुआती जानकारी में करीब 5 राउंड गोलियां चलने की बात कही गई है.

हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अधिकारियों की कोशिश हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की है.