कियारा आडवाणी के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान, शेयर की क्यूट तस्वीर

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कियारा ने नन्हे सफेद सॉक्स वाली क्यूट तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी गुड न्यूज, बॉलीवुड सितारों ने कपल को दी बधाइयां.

kiara-advani-second-pregnancy-sidharth-malhotra-family-good-news
Image Source: Internet

Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है. कियारा आडवाणी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर की है. इस अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

कियारा ने इस खास मौके पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ के हाथों में नन्हे सफेद सॉक्स नजर आ रहे हैं. उनकी बेटी सरायाह भी इन छोटे-से सॉक्स को अपने नन्हे हाथों से थामे दिखाई दे रही हैं. इस क्यूट तस्वीर ने फैन्स का ध्यान खींच लिया है और कमेंट सेक्शन में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है.

दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. उन्होंने इस नए सफर के लिए खुशी और आभार जाहिर किया. जैसे ही कियारा ने यह गुड न्यूज शेयर की, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं. कियारा और सिद्धार्थ के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों पहले ही एक बेटी के माता-पिता हैं. अब परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की खबर ने उनकी खुशियों को और बढ़ा दिया है.

जुलाई 2025 में पहली बार बने थे पैरेंट्स

कियारा और सिद्धार्थ पहली बार जुलाई 2025 में माता-पिता बने थे. 15 जुलाई 2025 को उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया था. कुछ महीने बाद नवंबर 2025 में कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी का नाम फैन्स के साथ शेयर किया था. दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा. कियारा और सिद्धार्थ अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. यही वजह है कि बेटी के जन्म से लेकर उसके नाम के खुलासे तक दोनों ने हर खास पल को बेहद निजी अंदाज में फैन्स के साथ साझा किया.

‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी. फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद दोनों की नजदीकियों की खबरें लगातार सुर्खियों में रहीं.  लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की थी. उनकी वेडिंग बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रही.

फिल्मों में भी एक्टिव हैं कियारा

मां बनने के साथ-साथ कियारा आडवाणी अपने फिल्मी करियर को भी लगातार आगे बढ़ा रही हैं. वह हाल ही में यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं. इससे पहले कियारा ‘वॉर 2’ और राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. कियारा ने अब तक अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाए रखा है. दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब फैन्स की नजरें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स और परिवार से जुड़ी नई अपडेट्स पर भी टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayana: ‘राम’ के बाद अब राजा दशरथ बने अरुण गोविल, ‘रामायणम्’ से नया पोस्टर जारी