Lok Sabha Chunav 2024: पश्चिम बंगाल में 35 लोकसभा सीटें जीतने के लिए बनी नई चुनाव समिति, अमित शाह संभालेंगे कमान

Lok Sabha Chunav 2024 भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य के लिए नई चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है. 15 सदस्यीय समिति में अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं.

Lok Sabha Chunav 2024: पश्चिम बंगाल में 35 लोकसभा सीटें जीतने के लिए बनी नई चुनाव समिति, अमित शाह संभालेंगे कमान

2024 Lok Sabha Elections West Bangal BJP Amit Shah: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा (National Working President of the Bharatiya Janata Party JP Nadda) ने मोर्चा संभाल लिया है. इसी कड़ी में अमित शाह और जेपी नड्डा ने पश्चिमी बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात ही अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंच थे. दो दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह और जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर मंथन करेंगे और जायजा लेंगे. अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल से 35 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए भाजपा कई फ्रंट पर काम कर रही है.

पश्चिम बंगाल में नई चुनाव कमेटी का गठन

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में नई चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है. भाजपा की इस नई कमेटी में कुल 15 सदस्यों को जगह दी गई है. इसमें अमित शाह और जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है. नई कोर कमेटी में अमित शाह, जेपी नड्डा और दिलीप घोष के अलावा, सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और आशा लकड़ा को भी जगह मिली है. इनके अलावा, मंगल पांडे, लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल को भी शामिल किया गया है. स्थानीय नेताओं को इस कमेटी में अच्छी खासी जगह दी गई है.

पश्चिम बंगाल को लेकर भाजपा गंभीर 

मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह और जेपी नड्डा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में संगठन की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह और नड्डा मंगलवार को पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे.  अमित शाह और जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि दोनों नेताओं के एक साथ दौरों ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी आलाकमान किस तरह पश्चिम बंगाल को प्राथमिकता देता है. यहां पर बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटें हासिल की थीं, लेकिन अगले साल होने वाले चुनाव में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है.